फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunshine brought some relief, with the second lowest temperature of the season recorded at 6.8 degrees.

Rohtak News: धूप निकलने से मिली थोड़ी राहत, सीजन का दूसरा न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 09 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought some relief, with the second lowest temperature of the season recorded at 6.8 degrees.
30...रोहतक में वीरवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में धूप में बैठीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में कोहरे व शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
सीजन में इससे पहले 31 दिसंबर 2025 की रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह चार साल बाद सीजन की सबसे ठंडी रात रही थी। अब सीजन का दूसरा व नववर्ष में पहली बार न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से वीरवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक का डाटा उपलब्ध नहीं रहा। यातायात भी प्रभावित रहा। अधिकतर ट्रेनें 12 से दो घंटे तक देरी से पहुंचीं। इंटर सिटी एक्सप्रेस बहादुरगढ़ में रद्द हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
13 जनवरी तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम शीतलहर चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अलसुबह व देर रात हल्की से मध्यम स्तर की धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से शीतलहर भी चल सकती है।
- डॉ. मदन खीचड़, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed