फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunil Grover became the state president of Loktantra Senani Sangh

Rohtak News: लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने सुनील ग्रोवर

Wed, 11 Jun 2025 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sunil Grover became the state president of Loktantra Senani Sangh
10सीटीके01-भाजपा कार्यालय में आपातकाल स्मृति को लेकर बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व
रोहतक।
विज्ञापन

आपातकाल दिवस की स्मृति को लेकर भाजपा कार्यालय मंगल कमल में मंगलवार को लोकतंत्र सेनानियों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा इकाई के संरक्षक गोविंद भारद्वाज ने की। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी संघ का गठन किया गया।
रेवाड़ी के सुनील ग्रोवर को लोकतंत्र सेनानी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा गुलशन भाटिया व ललित बतरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामअवतार सिंगल लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश महामंत्री व सुशील जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ आपातकाल स्मृति दिवस से पहले बैठक में लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगा था। लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों का त्याग-तपस्या व बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। आपातकाल में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत कष्ट उठाए। विपक्षी नेताओं को जेल में बंदकर दिया गया। मीडिया का अधिकार छीन लिया गया, इसीलिए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह किया कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को अपने निवास पर बुलाकर उन्हें भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानियों की भावी पीढ़ी को करना है संगठित : अध्यक्ष
संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने जब हम सड़कों पर निकलते थे, तो लोग मुंह फेर लेते थे। आपातकाल की प्रताड़ना और कष्टों से कई परिवार बर्बाद हो गए। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की भावी पीढ़ी को संगठित कर जनहित में लगाने के उद्देश्य से लोकतंत्र सेनानी संघ की कल्पना की गई है। बैठक में लोकतंत्र सेनानी डॉ. मंगल सेन समेत अनेक लोकतंत्र सेनानियों का स्मरण करते हुए उन्हें याद किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed