{"_id":"673263c86ddeed9e860405f7","slug":"sunglow-international-school-stood-first-in-wushu-competition-rohtak-news-c-198-1-rew1001-211527-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वुशू प्रतियोगिता में सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वुशू प्रतियोगिता में सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल रहा अव्वल
Tue, 12 Nov 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला स्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को जिला वूशु एसोसिएशन की ओर से प्रथम जिलास्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सनग्लो इंटरनेशन स्कूल अव्वल रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक शारदा यादव ने किया। इसमें जिले से 220 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मदन पाल सिंह ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाया। जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अमित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला के 15 स्कूल व अकादमी के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें ऑल ओवर विजेता सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल व दूसरे स्थान पर एसडीएस स्कूल बोलनी व तीसरे स्थान पर सरवन इंटरनेशनल स्कूल बावल तथा चौथे स्थान पर राव तुला राम स्टेडियम रेवाड़ी रहा। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी आगे होने वाली वुशू प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष नवीन यादव, सह सचिव महेश, कपूर सिंह, सरकारी वूशु कोच सुनील खत्री, डीपी वैशाली, डीपी नरेन्द्र, डीपी छत्तर पाल, डीपी प्रदीप, डीपी देवेंद्र, कोच ईशांक, कोच देवेंद्र, कोच बलराम, कोच विकास ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।