फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunderkand recitation and bhajan evening organized in Baba Kanshigiri temple.

Rohtak News: बाबा कांशीगिरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या आयोजित

Thu, 25 Apr 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 25 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation and bhajan evening organized in Baba Kanshigiri temple.
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मंदिर में मंगलवार रात 198वां सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जब मंगलवार या शनिवार को हो तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हनुमानजी का जीवन भगवान श्री राम की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन

समिति सदस्यों के छोटे बच्चों एवं तीनों हनुमान स्वरूपों ने मिल्क केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। वार्ड 9 की नगर पार्षद सुषमा तिलकराज गोसाई ने शिरकत की। इस अवसर पर महिला कीर्तन मंडली की इंदू भूगडा, संगीता वर्मा, सुषमा गोसाई, पूनम छाबड़ा ने मंगल भवन अमल हारी..राम लक्ष्मण जानकी जय बोलों हनुमान की भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत सक्षम वर्मा ने राजकुमार चुघ की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर वीके नरुला, प्रधान हिमांशु हंस, वीके शर्मा, डॉ. शंकर ग्रोवर, डॉ. रूपचंद अरोड़ा, अनुज नागपाल, विकास नरुला, प्रदीप काठपालिया, पदम खट्टर, हिमांशु बिरला, नयन हंस, सुभाष वर्मा, लीलू राम, समर्थ वर्मा, सक्षम वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed