{"_id":"67892a5851768249420c67cc","slug":"suncity-builder-occupied-six-and-a-half-acres-of-road-land-rohtak-news-c-17-roh1019-582646-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सनसिटी बिल्डर को रास्तों की जमीन खाली करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सनसिटी बिल्डर को रास्तों की जमीन खाली करने के निर्देश
विज्ञापन
16सीटीके16 सनसिटी के अधिकारियों को नक्शा दिखाकर समझाते नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह।
रोहतक। सनसिटी में बिल्डर ने नगर निगम के रास्तों की साढ़े छह एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। रास्ते राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड के मुताबिक नहीं, बल्कि अपने तरीके से बनाए व मोड़ दिए गए हैं। कहीं पार्क बनाया गया तो कहीं प्लाॅट भी हैं। वीरवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने सनसिटी के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर रास्तों की जमीन खाली करने के निर्देश दिए।
साल 2003-04 में शहर के आउटर में सनसिटी के तीन सेक्टर 34,35 व 36 काटे गए थे। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सनसिटी बिल्डर ने प्लाट काटते समय अपने तरीके से सड़क व गलियां तय की। नियमों के तहत राजस्व विभाग के जहां-जहां रास्ते थे, उनमें बदलाव नहीं किया जा सकता। 2019 में नगर निगम ने सनसिटी को नोटिस दिया। बताया कि निगम की सनसिटी में साढ़े 6 एकड़ के करीब जमीन है, जो रास्तों की है। जहां से राजस्व विभाग के मुताबिक रास्ते थे, वहीं से छोड़े जाएं। नोटिस के बाद वीरवार को निगम आयुक्त कार्यालय में सनसिटी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
मनमर्जी से मोड़ दिए रास्ते, बना हुआ है पार्क
नगर निगम के पटवारी प्रवेश ने बताया कि सनसिटी में निगम की साढ़े छह एकड़ जमीन है, जो रास्तों की है। सनसिटी बिल्डर ने मनमर्जी से रास्तों को मोड़ दिया। एक जगह तो रास्तों में पार्क बना दिया। निगम आयुक्त ने निर्देश दिए गए कि सनसिटी नगर निगम की मलकियत वाले सभी रास्तों को खाली करें।