फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunariya's Kanak won two gold medals in Kazakhstan

Rohtak News: सुनारिया की कनक ने कजाकिस्तान में जीते दो स्वर्ण पदक

Wed, 20 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sunariya's Kanak won two gold medals in Kazakhstan
पदक के साथ ​खिलाड़ी कनक बुधवार। स्रोत : पिता
रोहतक। 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में सुनारिया की कनक बुधवार ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त तक हो रही प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनक ने पदक जीता है।
विज्ञापन

कनक के पिता सुधीर सिंह ने बताया कि वुमन यूथ श्रेणी में बेटी ने दो पदक जीते हैं। जर्मनी में 19 से 24 मई हो हुई आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भी कनक ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में कनक ने पहली बार नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक, 2023 में साउथ कोरिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी रजत पदक और 2024 में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्मनी में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। सुधीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के स्कूल में शूटिंग अकादमी खोली गई थी। इसमें बेटी ने तैयारी शुरू की थी लेकिन कोरोना आने के बाद एक माह में ही अकादमी बंद कर दी गई थी।

इस खेल में रुचि देखते हुए परिवार ने कोरोना के बाद बेटी का दाखिला एक निजी अकादमी में करवा दिया था। अभिनंदन शूटिंग अकादमी के कोच संदीप नेहरा व कनक के परिवार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed