फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sufi singer Ustad Nadeem Khan spread the colors of his tunes

Rohtak News: सूफी गायक उस्ताद नदीम खान ने बिखेरे सुरों के रंग

Tue, 19 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sufi singer Ustad Nadeem Khan spread the colors of his tunes
रोहतक। शास्त्रीय व सूफियाना गायन की छटा मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रंग सुर कार्यक्रम में खूबसूरती से बिखरी। सूफी गायक उस्ताद नदीम खान ने रंग सुर कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गायक उस्ताद नदीम खान ने शास्त्रीय आलाप- पायलिया झलकारनी मोही से गायन कार्यक्रम का शानदार शुभारंभ किया। अपने मधुर गायन से उस्ताद नदीम खान ने समां बांध दिया। दमादम मस्त कलंदर, नैना मिलाइके मोहे नैना मिलाइके, याद पिया की आए समेत विभिन्न लोकप्रिय सूफी कलामों की मनमोहक बानगी उस्ताद नदीम खान ने अपने गायन में प्रस्तुति से दी और उपस्थित जन को झूमा दिया। हारमोनियम और कीबोर्ड पर आतिफ, आक्टो पैक पर दीपक व तबले पर गुलाम जिलानी ने संगत दी।
विज्ञापन


रंग सुर की संयोजक एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रो. विमल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर उपस्थित रही। डाॅ. शरणजीत कौर ने कहा कि संगीत जीवन को खुशनुमा बनाता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए एमडीयू परिवार को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागें कुमार शर्मा व चीफ वार्डन कन्या छात्रावास प्रो. सपना गर्ग बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। रंग महोत्सव के संयोजक डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने आयोजन सहयोग दिया। छात्र राजीव ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार, निदेशक आईएचटीएम प्रो. आशीष दहिया, दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष संजय कुमार, पंकज नैन, वोकलिस्ट डाॅ. प्रियंका समेत एमडीयू के शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मी, विद्यार्थी एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed