फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sudhanshu said - Rahul Gandhi should tell the caste of the Chief Minister face

Haryana: सुधांशु बोले- जातिगत गणना पर राहुल के दोहरे मापदंड, मुख्यमंत्री चेहरे का नाम नहीं, जाति ही बता दें

Thu, 26 Sep 2024 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि बताएं प्रदेश में अब तक कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाए हैं। वह बोले कि जातिगत गणना पर दोहरा मापदंड कांग्रेस का है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस की सात गारंटी पर सवाल उठाए हैं। ईडी व सीबीआई की 2014 से पहले की कार्रवाई भी कांग्रेस गिनवाए।

विज्ञापन
Sudhanshu said - Rahul Gandhi should tell the caste of the Chief Minister face
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का नाम नहीं, केवल जाति बता दें। साथ ही बताएं प्रदेश में अब तक कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाएं।

विज्ञापन


राहुल जवाब नहीं देंगे, क्योंकि जातिगत गणना पर उनके दोहरे मापदंड हैं। त्रिवेदी वीरवार को रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। साथ में प्रदेश प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सवाल पूछते हैं कि कितने ओबीसी प्रदेश सरकार ने सचिव बनाए, लेकिन सचिव यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद बनता है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी बार-बार जातिगत गणना की मांग करते हैं, लेकिन हिमाचल में अब तक सर्वे नहीं करवाया। कनार्टक में सर्वे करवा दिया, लेकिन उसे जारी नहीं किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस केवल राजनीति करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, ये हैं कांग्रेस की सात गारंटी 
सुधांशु त्रिवेदनने कांग्रेस की सात गारंटी के विरोध में कहा कि मेरिट के आधार पर नौकरी न मिलना, कांग्रेस नेताओं का अपना-अपना घर भरना, मिर्चपुर व गोहाना कांड जैसे कांड दोबारा होना, नूंह का बदला लेना, कानून व्यवस्था खराब होना, वायदे पूरे न करना व किसानों की बदहाली की गारंटी एक तरह से कांग्रेस दे रही है।

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच जारी, 2014 से पहले की कार्रवाई भी बताए कांग्रेस
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच जारी है। भाजपा किसी तरह की न्यायिक प्रक्रिया में दखल नहीं देती। साथ ही त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस दोहरे मापदंड अपनाती है। अगर किसी को गिरफ्तार किया जाए तो कहा जाता है कि भाजपा ईडी व सीबीआई पर दबाव बनाकर कार्रवाई करवा रही है। कार्रवाई न हो तो कहा जाता है कि जानबूझ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके अलावा 2014 से पहले कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुए, लेकिन भाजपा राज के केस ही गिनवाती है। 

राहुल ने कर दी मन की बात, असंध से ही उठी थी घर भरने की आवाज
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि करनाल के असंध में राहुल गांधी ने अमेरिका से लौटते ही रैली करके अपने मन की बात कह दी। क्योंकि असंध से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी ने कहा था कि पहले अपने घर भरेंगे, फिर रिश्तेदारों व समर्थकों के। उसी जगह राहुल ने रैली करके साबित कर दिया कि कांग्रेस पर्ची-खर्ची व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगी। 


राहुल नहीं चाहते हुड्डा, सुरजेवाला व सैलजा बड़े नेता बन जाएं
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बड़े नेता बन जाएं। रणदीप सुरजेवाला को इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाते कि कोई युवा नेता आगे न बढ़ जाए और कुमारी सैलजा को इसलिए आगे नहीं बढ़ाते क्योंकि वे दलित नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed