{"_id":"46572a36b4e6341ac8f429f36dae931e","slug":"sucide-note-on-facebook-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सुसाइड नोट, पत्नी समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सुसाइड नोट, पत्नी समेत पांच पर केस
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर कालोनी में एमडीयू क्लर्क नवीन अरोड़ा द्वारा फांसी लगाकर
विज्ञापन
आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व ससुरालजनों के चार
सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
नवीन ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट फेसबुक पर डाल दिया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों की वजह से जिंदगी से तंग होने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार 21 नवंबर को श्रीनगर कालोनी निवासी नवीन ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
नवीन ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था और उसे फेसबुक पर डाल दिया था। इसमें उसने जिक्र किया था कि उसकी पत्नी इस शादी से खुश नहीं थी। वह किसी से भी शादी नहीं करना चाहती थी, उसके घर वालों ने उसकी जबरन शादी करवाई। शादी के बाद से ही वह विधवा की तरह रह रही है। इसी से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।
बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता विनोद के बयान पर उसकी पत्नी ज्योति, परिवार के सदस्य पायल, संजय, राजू व निशा के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जंाच कर रहे एसआई धर्मबीर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।