फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUCI Communists demonstrated against US attack on Iran

Rohtak News: ईरान पर अमेरिकी हमले के खिलाफ एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jun 2025 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
SUCI Communists demonstrated against US attack on Iran
22सीटीक22...एसयूसीआई कम्युनिस्ट के सदस्य सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते हुए।
रोहतक। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमले के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क से नेताजी सुभाष की मूर्ति तक निकाले गए जुलूस के माध्यम से पार्टी ने हमले की निंदा की।
विज्ञापन

पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान ने कहा कि अमेरिका ने पहले इजरायल को गाजा में नरसंहार के लिए उकसाया और अब ईरान पर अकारण हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला क्षेत्र में अमेरिकी वर्चस्व स्थापित करने व विरोध की हर आवाज को कुचलने की साजिश है।
विज्ञापन

सत्यवान ने ईरान की जनता के बहादुराना प्रतिरोध की सराहना करते हुए कहा कि यह साजिश नाकाम हो रही है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और आईएईए की चेतावनियों की अवहेलना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे मानवता और विश्व शांति पर सीधा हमला करार दिया। इस मौके पर जयकरण, हरीश कुमार, सतीश, नरेंद्र सिंह, रामफल, जगदीश, जगजीत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed