फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUCI Communist will organize a state level memorial meeting in Sonipat on August 10

Rohtak News: एसयूसीआई कम्युनिस्ट 10 अगस्त को सोनीपत में करेगी प्रदेशस्तरीय स्मृति सभा

Wed, 06 Aug 2025 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
SUCI Communist will organize a state level memorial meeting in Sonipat on August 10
रोहतक राज्य कार्यालय में शिव दास घोष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते एसयूसीआई कम्युनिस्ट के सदस - फोटो : संवाद
रोहतक। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के संस्थापक महामंत्री शिव दास घोष की 49वीं बरसी पर पार्टी के राज्य कार्यालय पर लाल झंडा फहराया गया। एसयूसीआई के सदस्यों ने शिव दास घोष के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कार्यालय पर लाल झंडा फहराया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिव दास घोष की मृत्यु वार्षिकी पर हर साल की तरह इस बार 10 अगस्त को प्रदेश स्तरीय स्मृति सभा सोनीपत की जाट धर्मशाला में की जाएगी। इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य बिहार से अरुण कुमार सिंह होंगे।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता अनूप सिंह मातनहेल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान, जयकरण मांडौठी व जिला कमेटी सदस्य नरेंद्र कुमार, रामनिवास जांगड़ा, सुरेश अहलावत, उमेश मौर्य व एआईडीएसओ के जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed