फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sub health center will be built in Akehdi Madanpur and Mundasa villages

Rohtak News: अकेहड़ी मदनपुर और मुंदसा गांव में बनेगा सब हेल्थ सेंटर

Tue, 16 Sep 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sub health center will be built in Akehdi Madanpur and Mundasa villages
16jjrp12- मुंदसा गांव का स्वागत द्वार। संवाद
नरेश दहिया
विज्ञापन

साल्हावास। गांव अकहेड़ी मदनपुर में अब स्वास्थ्य केंद्र की कायापलट होने की उम्मीद जगी है जबकि मुंदसा गांव में नया सब हेल्थ सेंटर खुलेगा जिसके लिए पंचायत पिछले ढाई साल से लगी हुई है।
अकेहड़ी मदनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत में सुधार करने के लिए में 46.31 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी जबकि मुंदसा गांव में नया सब सेंटर बनाने के लिए 46.99 लाख की राशि होगी खर्च होगी।
विज्ञापन

यह निर्माण पंचायती राज झज्जर कराएगा। अकेहड़ी मदनपुर में स्वास्थ्य केंद्र पुरानी बिल्डिंग में चलाया जा रहा हैं। पंचायती राज विभाग के माध्यम से इस बारे में अकेहड़ी मदनपुर व मुंदसा दोनों गांवों के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। अकेहड़ी मदनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की कायापलट होने के बाद लगभग सात हजार आबादी को फायदा होगा। मुंदसा गांव में सब सेंटर बनाने से लगभग तीन हजार की आबादी को फायदा मिलेगा। इस तरह इन दोनों केंद्रों के बनने से सीधे तौर पर लगभग 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।


दो साल चार महीने में आया सब सेंटर बनने का नंबर
ग्राम पंचायत मुंदसा की तरफ से पिछले दो साल से सब सेंटर के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब जाकर इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पंचायत विभाग को राशि जारी कर दी गई है। पंचायत विभाग ने ऑनलाइन टेंडर भी लगा दिए हैं।


वर्जन

मुंदसा गांव में सब सेंटर के लिए ढाई साल से प्रयास किए जा रहे थे। अब मुंदसा गांव के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। लोगों को बाहर के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नया सब सेंटर बनाने से न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि यह मुंदसा गांव के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। -बिमला देवी, सरपंच, गांव मुंदसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed