{"_id":"66181ff5e221a93f8708bd57","slug":"students-will-learn-the-intricacies-of-astronomical-knowledge-by-touching-space-rohtak-news-c-17-roh1020-400159-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थी अंतरिक्ष छूकर जानेंगे खगोलीय ज्ञान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थी अंतरिक्ष छूकर जानेंगे खगोलीय ज्ञान की बारीकियां
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड के विद्यार्थी अब अंतरिक्ष को छूकर खगोलीय ज्ञान की बारीकियां जान सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने नए सत्र से एस्ट्रोनॉमी लैब को मंजूरी दी है। लैब को जल्दी ही शुरू करने की तैयारी है। विद्यार्थियों को चीजें देख व छूकर समझने का मौका मिलेगा।
यह एस्ट्रोनॉमी लैब कुरुक्षेत्र के पैनोरमा की तर्ज पर विकसित की जा रही है। इसके लिए विद्यार्थी अंतरिक्ष को आसानी से समझ सकेंगे। यही नहीं, खगोलीय गतिविधियों का ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए फिजिक्स के शिक्षक को तैयार किया गया है। इसी सत्र से लैब विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी। इसके लिए उपकरण आ गए हैं। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों को पछाड़ने में किसी तरह से पीछे नहीं हैं। यहां विद्यार्थियों के लिए सभी तरह की शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा विभिन्न प्रकार की लैब विकसित की गई हैं।
वर्जन:
स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विभाग से एस्ट्रोनॉमी लैब मिली है। यह लैब सीखने सिखाने में अहम रहेगी। विद्यार्थियों को चीजें देख व छूकर समझने का मौका मिलेगा। इससे समझ बेहतर बनेगी। लैब जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-ओंकेशलता, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड।