फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students took out voter awareness rally

Rohtak News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Tue, 01 Oct 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 01 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
फोटो: 31रेवाड़ी। गांव ढ़ालियावास के राजकीय स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की कब बुलबुल विंग की ओर से गांव ढ़ालियावास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्कूल के कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कपिल पूनिया ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान और मतदाता की निर्णायक भूमिका होती है। इसलिए आगामी 5 अक्तूबर के विधानसभा चुनाव के दौरान हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना होगा। संयोजक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला आयुक्त अमित यादव ने बताया कि स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पूरे गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। इस कार्यक्रम में मुख्याध्यापक राजकुमार, पायल यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed