फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students took oath to vote in MDU

Rohtak News: एमडीयू में विद्यार्थियों ने ली मतदान करने की शपथ

Wed, 18 Sep 2024 04:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Students took oath to vote in MDU
रोहतक। एमडीयू के सेंटर फॉर डिस एबिलिटी स्टडीज (सीडीएस) में मंगलवार को मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इंडियन साइन लैंग्वेज में मतदान करने की शपथ ली। विभागीय अनुदेशक ने सांकेतिक भाषा में शपथ की व्याख्या की।
विज्ञापन

भारतीय चुनाव आयोग के स्वीप अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी एवं निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने विद्यार्थियों को ये शपथ दिलाई। सीडीएस के विद्यार्थियों ने शाब्दिक के साथ-साथ इंडियन साइन लैंग्वेज (भारतीय सांकेतिक भाषा) में मतदान करने की शपथ ली। सुनित मुखर्जी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व तथा मताधिकार करने को नागरिक कर्तव्य के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। सीडीएस निदेशक डाॅ. प्रतिमा रंगा ने भी विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीडीएस के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed