फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students stranded in Ukraine will be able to come to the country in the last week of May, SMS to students

यूक्रेन में फंसे छात्र मई के आखिरी सप्ताह में आ सकेंगे वतन, छात्रों के पास आए एसएमएस

Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students stranded in Ukraine will be able to come to the country in the last week of May, SMS to students
मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए जिले के छात्रों व सिटीजन के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया ने दूसरे चरण के लिए उड़ान भरनी शुरू कर दी है। मई के आखिरी सप्ताह में यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों को वतन लाया जाएगा। इसकी सूचना वहां फंसे छात्रों व उनके परिजनों के मिलनी शुरू हो गई है। यूक्रेन में फंसे छात्र अनुवाक ने बताया कि उन्होंने दूतावास के पोर्टल के माध्यम से स्वदेश आपसी के लिए फार्म भरा था। अब सूचना मिल रही है कि यूक्रेन के लिए एयर इंडिया की मई के आखिरी सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट होगी। इससे घर आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले से करीब 150 विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन, रूस, ब्रिटेन, चीन, आस्ट्रेलिया, स्पेन, अमेरिका सहित कई देशों में गए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहीं फंस गए हैं। अकेले यूक्रेन में जिले से करीब 50 विद्यार्थी हैं, जिन्हें जल्द घर लाने की प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को भी एक नई अर्जी प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

पत्नी की दवाई खत्म, पता नहीं कनाडा के लिए कब शुरू होगी उड़ान
जनता कॉलोनी निवासी डॉ. राजनारयण ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी बेटी निशा से मिलने दिसंबर में कनाडा गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण 10 अप्रैल को वापस नहीं आ सकी। अब उसकी दवाई भी खत्म हो गई है। वहां पर जो दवाई मिलती है, उसका साल्ट अलग है। इस कारण परेशानी बढ़ रही है। अब पता नहीं कब कनाडा में फंसे सिटीजन को वापस वतन लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं, अधिकारियों से नहीं मिला कोई जवाब
निडाना निवासी विमल ने बताया कि उसके पिता जयसिंह डेढ़ साल पहले कतर गए थे, जहां एक बिल्डिंग निर्माण कंपनी में काम करते हैं। कोरोना से तो वे बचे हुए हैं, लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। उसने प्रशासन को लिखित में दिया था कि उसके पिता वतन लौटना चाहते हैं, लेकिन पता नहीं कब कतर से सिटीजन को लाया जाएगा। वे डीसी ऑफिस भी गए थे, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उनके पास इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

प्रशासन को नहीं अभी कोई सूचना
डीडीए रोहतश ने बताया कि किस देश से किस दिन छात्रों व सिटीजन को लाया जाएगा, प्रशासन को कोई सूचना नहीं है। जब छात्रों को जिले की सीमा में लाया जाएगा, तब प्रशासन के सूचना मिलेगी। विदेश से लौटने वालों के लिए प्रशासन ने क्वारंटीन के लिए होटल व एमडीयू के चार हॉस्टल दोनों की व्यवस्था की है। होटल में अपने खर्च पर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed