फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students staged Kalaripayattu at DLC Supwa

Rohtak News: डीएलसी सुपवा में विद्यार्थियों ने किया कलारिपायट्टु का मंचन

Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students staged Kalaripayattu at DLC Supwa
12. सुपवा परिसर में कलारिपायट्टु का मंचन करते एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र। स्रोत- सुपवा
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्रों ने वीरवार को विवि परिसर में कलारिपायट्टु का प्रभावशाली मंचन किया। यह प्रस्तुति 11 दिवसीय विशेष कार्यशाला के समापन पर आयोजित की गई। छात्रों ने पारंपरिक मार्शल आर्ट के मूवमेंट, संतुलन और युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
विज्ञापन


फैकल्टी कोऑर्डिनेटर महेश टीपी ने बताया कि कार्यशाला का संचालन कलाकार अर्पित सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को शरीर, श्वास और गति के बीच तालमेल के साथ कलारिपायट्टु की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। अर्पित सिंह ने बताया कि यह केवल युद्ध कला नहीं बल्कि अनुशासन, ध्यान और मानसिक संतुलन विकसित करने की विधा भी है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को अभिनय और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में बेहतर अवसर देने के लिए विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed