{"_id":"6733866dfd0b65cdcf0913cf","slug":"students-should-bring-positive-change-in-the-society-through-education-vice-chancellor-rohtak-news-c-17-roh1020-542963-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं विद्यार्थी : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं विद्यार्थी : कुलपति
विज्ञापन
12सीटीके37..एमडीयू में मंगलवार को आयोजित रियाणा की संस्कृति और आध्यात्मिकता कार्यक्रम में दीप प
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू के हरियाणा अध्ययन केन्द्र, लोक प्रशासन विभाग, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, समाजशास्त्र विभाग तथा राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक व्याख्यान हुआ। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. मार्कण्डेय आहूजा ने वैश्विक संदर्भ में हरियाणा की संस्कृति व आध्यात्मिकता का प्रभाव विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया। हरियाणा की संस्कृति व आध्यात्मिकता ने न केवल भारतीय समाज को प्रभावित किया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक धारा का योगदान दिया है। डीन फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज प्रो. सेवा सिंह दहिया ने आभार जताया। हरियाणा अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. एसएस चाहर ने व्याख्यान की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला।
डाॅ. आहूजा ने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण की ओर से दिया गया भगवद गीता का उपदेश दुनिया भर में मानवता, धर्म, कर्म और योग के सिद्धांतों को समझने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है। उन्होंने महंत गोविंद नाथ, महर्षि कपिल मुनि, महर्षि मुदगिल, बीरबल, सूफी संत शेख चिल्ली समेत अन्य महान विभूतियों के उदाहरण देते हुए हरियाणा की आध्यात्मिक और संत परंपरा और उसके प्रभाव को सामने रखा।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने और उन पर गर्व करने की बात कही। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. समुंद्र सिंह, डॉ. सुमनलता, जनसंपर्क अधिकारी पंकज नैन, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।