फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students protest in MDU in the case of student Satvik's suicide

Rohtak News: छात्र सात्विक की आत्महत्या मामले में विद्यार्थियों ने एमडीयू में किया प्रदर्शन

Thu, 06 Apr 2023 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Students protest in MDU in the case of student Satvik's suicide

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। एमडीयू के औषधि विज्ञान विभाग के छात्र सात्विक की आत्महत्या मामले में कार्रवाई को लेकर बुधवार को परिजनों व विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीवाईएसएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ की मौजूदगी में नारेबाजी के जरिये रोष जताया। पिछले कुछ दिनों से कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना दे रहे विद्यार्थियों ने अपने सहपाठी को न्याय दिलाने के लिए कुलपति से आग्रह किया। कुलपति ने इस मामले में शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करने व जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इधर, सात्विक के पिता के कहने पर विद्यार्थियों ने धरना समाप्त करते हुए वीरवार से कक्षाएं लगाने का विश्वास दिलाया।बुधवार को सैकड़ों विद्यार्थी एमडीयू एफडीसी मैदान में एकत्रित हुए। यहां से जस्टिस फॉर सात्विक के नारे लगाते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने करीब 10 मिनट तक नारेबाजी की। इसके बाद कुलपति ने सात्विक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कमेटी बना दी गई है। इसकी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। कमेटी दो सप्ताह में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सात्विक के पिता डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि कुलपति ने कमेटी गठित कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते अब विद्यार्थी निरंतर कक्षाएं लगाना शुरू कर देंं। इसी काम होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करें। प्रदर्शन के दौरान सात्विक की मां मीना की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हुई। इसके चलते वे वहीं रो पड़ी। उन्होंने औषधि विज्ञान के प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सात्विक ने उनको पहले भी कई बार बताया था कि कुछ प्रोफेसरों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है। वह बार-बार उसे परेशान करते हैं। उन्होंने लिखित में कुलपति को उनके नाम के साथ शिकायत दी है। सीवाईएसएस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने डीन एकेडमिक अफेयर को विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि तय समय पर सात्विक के गुनहगारों पर कार्रवाई नही हुई तो विद्यार्थी फिर से कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। इस बार भूख हड़ताल की जाएगी। भगत सिंह छात्र मोर्चा से आदर्श ने कहा कि विश्वविद्यालय में हर विभाग की प्रत्येक माह मेंटर मीटिंग होनी चाहिए। इससे विद्यार्थी अपनी समस्याओं को विभाग और प्रशासन के सामने रख सकेंगे एआईडीएसओ से राजेश और उमेश मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में हर साल कोई न कोई जान जाती है। इन मामलों में गंभीरता से जांच कराई जाए। विद्यार्थी के आत्महत्या करने के कारण पता कर उनका निवारण किया जाए। इस मौके पर राही शर्मा, सचिन दलाल, अंकित अहलावत, रोबिन मलिक, भगवती मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed