फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students met the Chief Minister for increase in internship stipend

Rohtak News: इंटर्नशिप स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री से मिले विद्यार्थी

Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Students met the Chief Minister for increase in internship stipend
रोहतक। एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्नस के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के लिए विद्यार्थियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पिछले 6 वर्ष से इंटर्नस को मिलने वाले 17,000 रुपये स्टाइपेंड में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इस दौरान केंद्र सरकार के अधीन मेडिकल कॉलेजों में दो बार स्टाइपेंड में इजाफा किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन मेडिकल संस्थानों में 30,070 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर दिए जा रहे हैं जबकि प्रदेश के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में अभी भी केवल 17,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों को कहा है कि मामला उनके पास वीसी की तरफ से आ चुका है। सीएम के आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टर्स में आशा की एक किरण जागी है कि राज्य सरकार अतिशीघ्र उनके स्टाइपेंड में वृद्धि करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed