फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students locked Imsar in protest against imposition of fine due to closure of portal.

Rohtak News: पोर्टल ठप होने पर जुर्माना लगाने के विरोध में विद्यार्थियों ने इमसार पर जड़ा ताला

Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students locked Imsar in protest against imposition of fine due to closure of portal.
रोहतक। पोर्टल बंद होने के कारण जुर्माना लगाकर फीस बढ़ाने के विरोध में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) और छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के सदस्यों ने शनिवार को एमडीयू के इमसार विभाग पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

इनसो के जिला प्रधान प्रदीप शर्मा और सीवाईएसएस के प्रदेश सचिव अमन आलडिया ने कहा कि फरवरी में सभी विभागों की परीक्षा फीस भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान एमबीए के विद्यार्थियों का फीस पोर्टल नहीं खुला। इसकी वजह तकनीकी कारण बताए जा रहा है। तीन दिन पहले यह पोर्टल खुला है। विद्यार्थियों को लेट फीस जोड़ने की जानकारी मिली। पहले सामान्य फीस 1500 रुपए थी। अब यह शुल्क 3100 रुपए कर दिया गया है। यह समस्या लेकर विद्यार्थी लिपिक से मिले। यहां समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने एमबीए विभाग पर ताला जड़कर रोष प्रकट किया। कुछ समय नारेबाजी करने के बाद इमसार विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवान बरोदा विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। यह उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी लेट फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। विद्यार्थियों को हो रही परेशानी का समाधान किया जाएगा। विभागाध्यक्ष के आश्वासन पर विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आजाद कटारिया, साहिल चावरिया, कुणाल, रोबिन, अंकित, सुमित, राहुल, संदीप, सोनू समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed