फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students limited to registration in colleges, waiting for schedule for application

Rohtak News: कॉलेजों में पंजीकरण तक सीमित रहे विद्यार्थी, आवेदन के लिए शेड्यूल का इंतजार

Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students limited to registration in colleges, waiting for schedule for application
20सीटीके10...पं​डित नेकीराम महाविद्यालय में लगाए गए हेल्प डेस्क पर विद्या​र्थियों को दा​खिला सं
रोहतक। कॉलेजों में नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पंजीकरण पोर्टल ओपन हो गया है। मंगलवार को विद्यार्थी केवल अपना पंजीकरण ही कर पाए। आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को शेड्यूल जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन

नए सत्र में प्रवेश के लिए डीएचई ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद ही कोई विद्यार्थी आवेदन कर पाएगा। मंगलवार को केवल डीएचई के पोर्टल पर केवल पंजीकरण ही हुए। आवेदन के लिए शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थी इसके लिए देर शाम तक इंतजार करते रहे। दाखिला शेड्यूल जारी होने पर ही आवेदन की अंतिम तिथि, मेरिट सूची, फीस जमा कराने व अन्य जरूरी बातें स्पष्ट होंगी। अब तक इन पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

नेकीराम शर्मा कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाई गई
कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया चलते विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाई जाने हैं। इस कड़ी में मंगलवार को नेकीराम शर्मा कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाई गई। यहां नोडल अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार ने दाखिले की जानकारी लेने पहुंचे विद्यार्थियों को जरूरी बातों से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें दाखिला संबंधी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए स्टाफ नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पंजीकरण किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए शेड्यूल जल्द जारी होगा। इसके बाद ही आवेदन जमा होंगे।
- डाॅ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed