{"_id":"688fbe0b3474880ff500bfa6","slug":"students-learnt-the-microscopic-anatomy-of-the-temporal-bone-rohtak-news-c-17-roh1020-702583-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना टेंपोरल बोन की सूक्ष्म शारीरिक रचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना टेंपोरल बोन की सूक्ष्म शारीरिक रचना
विज्ञापन
51...पीजीआई में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते निर्देशक एसके सिंघल। स्रोत:पीजीआई
रोहतक। पीजीआईएमएस में जैनेक्स्ट मैडएड फाउंडेशन ने दो दिवसीय टेंपोरल बोन डिसेक्शन वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें देशभर के युवा ईएनटी सर्जन शामिल हुए। यह शैक्षणिक कार्यक्रम पीजीआईएमएस निदेशक कार्यालय स्थित समिति सभागार में शुरू हुआ। प्रतिभागियों को टेंपोरल बोन की सूक्ष्म शारीरिक रचना, आधुनिक सर्जिकल तकनीकों व हैंड्स ऑन अभ्यास का सजीव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के एमएस ईएनटी के छात्र एवं युवा ईएनटी सर्जनों ने भाग लिया। फैकल्टी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सर्जन को प्रशिक्षण दिया।
विशेषज्ञों में डॉ. एसपीएस यादव, डॉ. सुनील, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार (आगरा), डॉ. मोहनिश ग्रोवर (जयपुर), डॉ. अनीश गुप्ता (गुरुग्राम), डॉ. अखिल प्रताप (आगरा), डॉ. आकृति शर्मा (गुरुग्राम), डॉ. विनीत पांचाल (करनाल), डॉ. जसदीप मोंगा, डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई, डॉ. उमा गर्ग विभागाध्यक्ष खानपुर मेडिकल कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन
आयोजन सचिव डॉ. भूषण व आयोजन अध्यक्ष डॉ. विकास कक्कड़ ने कहा कि कार्यशाला जैनेक्स्ट ईएनटी सर्जन्स प्लेटफॉर्म की शृंखला का हिस्सा है। यह शृंखला प्रत्येक तिमाही में आयोजित की जाती है। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को प्राइवेट मल्टीस्पेशलिटी अस्पता में तीन माह की निशुल्क ईएनटी फैलोशिप प्रदान की गई।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. सुरेश कुमार सिंघल, पूर्व ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कक्कड़, जैनेक्स्ट मैडएड फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. भूषण उपस्थित रहे। मंच संचालन जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा ने किया। हरियाणा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार मनदीप सचदेवा पर्यवेक्षक थे।