फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students learned the basic mantra of setting goals in life and achieving them.

Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना जीवन में लक्ष्य तय करने व उसकी प्राप्ति का मूल मंत्र

Fri, 27 Sep 2024 05:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Students learned the basic mantra of setting goals in life and achieving them.
26सीटीके23-एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में कैंपस स्कूल के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे यूजीसी के
रोहतक। विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य प्राप्ति के संसाधन जुटाएं। मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास से जीवन में तय लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह कहना है यूजीसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. वेद प्रकाश का। वे वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधाकृष्णन सभागार में कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

सिग्निफिकंस ऑफ अर्ली गोल सेटिंग विषय पर हुए संवाद में प्रो. वेद प्रकाश ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय करने और उसकी प्राप्ति का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे विद्यार्थी जीवन में जो ठान लेंगे वह बन भी जाएंगे। विद्यार्थी अपने जीवन की दिशा और निर्देश तय करें। जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी तीन महत्वपूर्ण पड़ावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। विद्यार्थियों से अपना दायित्व ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कक्षा एक से पीएचडी तक मिलने वाली सरकारी और गैर सरकारी स्कॉलरशिप की जानकारी दी और इन्हें प्राप्त करने के लिए जरूरी तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करने की अपील की व बच्चों को महान लोगों की आत्मकथा पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का फैसला सूझबूझ से करें। कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया और वक्ता का परिचय दिया। शिक्षिका रेणु बाला ने मंच संचालन किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. अरुण नंदा, कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला, संकाय डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed