{"_id":"6616ecc26f74106c88048d57","slug":"students-learned-the-basic-mantra-of-effective-communication-rohtak-news-c-17-roh1020-399496-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना प्रभावी संचार का मूल मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों ने जाना प्रभावी संचार का मूल मंत्र
Thu, 11 Apr 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में बुधवार को कम्यूनिकेशन स्किल्स विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया।
दोहा, कतर के इंटरनेशनल कम्युनिकेशन कोच आशीष आंतिल ने बतौर विशेषज्ञ वक्ता कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को होटल एवं टूरिज्म के क्षेत्र में संचार कौशल की महत्ता से अवगत कराया व प्रभावी संचार का मूल मंत्र साझा किया। उन्होंने संचार कौशल के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी बेहतर कॅरिअर के लिए संचार कौशल में महारत हासिल करें। प्रभावी संचार कौशल विकसित करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की बात कही। उन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रभावी संचार का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को दिया।
आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने कार्यक्रम के प्रारंभ में विशेषज्ञ वक्ता का स्वागत किया और हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म इंडस्ट्री में कम्युनिकेशन स्किल्स की महत्ता को रेखांकित किया। सेंटर फॉर लाइफ एंड सॉफ्ट स्किल्स के डिप्टी डायरेक्टर अरुण कुमार ने इस एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का समन्वयन किया। इस मौके पर प्रो. संदीप मलिक, डाॅ. अनूप कुमार, डाॅ. शिल्पी समेत आईएचटीएम के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।