फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students honored in Gurjar Pratibha Samman ceremony

Rohtak News: गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थी सम्मानित

Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students honored in Gurjar Pratibha Samman ceremony
नारनौल। नारनौल में गुर्जर कल्याण परिषद ने 5वें गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी रामसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड़ ने कार्यक्रम की शुरुवात की। गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल की तरफ से मुख्य अतिथि का पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गण के रूप में डॉ. सिंगार सिंह सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डॉ. रणवीर खटाना (सीयू ), डॉ. कैलाश गुर्जर (सीयू ), रामवीर गुर्जर (सीयू), राजेश चेची एसीपी, डॉ. अंजू रावत, कैप्टन महेंद्र बाघोत, जगदीश चंदेला पूर्व निरीक्षक, प्रोफेसर रामनिवास अध्यक्ष, वीर गुर्जर विकास समिति, छीतर गुर्जर अध्यक्ष छात्रावास नीमकाथाना, केआर रावत, भारत भूषण गुर्जर एडवोकेट, सुंदर चौधरी अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, राजेश रावत, राजेश खटाना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतिभा सम्मान समारोह में 12वीं कक्षा में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसने नीट में भी 574 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में पीजीआई रोहतक में एडमिशन प्राप्त किया है। 10वीं कक्षा में समीक्षा निवासी मुसनोता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला महेंद्रगढ़ के गुर्जर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक वर्ष 2024-2025 में प्राप्त किए हैं और नीट परीक्षा में 2025 में 525 से अधिक अंक प्राप्त किये उनको सम्मानित किया गया।

12वीं कक्षा द्वितीय स्थान प्रिया निवासी इस्लामपुर रही एवं तृतीय स्थान अनीता निवासी भेड़टी रही। 10वीं कक्षा में द्वितीय स्थान पर वेदप्रकाश निवासी अमरपुरा एवं तृतीय स्थान पर मनीष रहे। नीट परीक्षा में 525 से अधिक लेकर एमबीबीएस में प्रवेश पाने वालों में अनुज जैलाफ, दिया निवासी कोका जिसका एडमिशन ऑल इंडिया मेडिकल साइंस जम्मू एवं रेहाना निवासी पांचनोता का ऑल इंडिया भटिंडा में एडमिशन होने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed