फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students guided in entrepreneurship through a vermiculture internship.

Rohtak News: वर्मीकल्चर इंटर्नशिप में विद्यार्थियों का किया उद्यमिता का मार्गदर्शन

Thu, 09 Jul 2026 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 09 Jul 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Students guided in entrepreneurship through a vermiculture internship.
10-रोहतक के लघु सचिवालय ​स्थित खंड ​शिक्षा कार्यालय रोहतक में बीईओ अशोक नांदल से मुलाकात करते प
रोहतक। पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग ने चार साप्ताहिक वर्मीकल्चर, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन और सतत मृदा स्वास्थ्य कौशल आधारित इंटर्नशिप के छठे दिन का आयोजन किया। इसमें वर्मीकल्चर उद्यमिता और व्यावसायिक उत्पादन पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर रामबीर घमंडायन (सेवानिवृत्त), संस्थापक, वैदिकग्रो वर्मीकम्पोस्ट, बहादुरगढ़ रहे। जूनियर वारंट ऑफिसर शमशेर सिंह देशवाल (सेवानिवृत्त) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप से सफल उद्यम तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने वर्मीकम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन, गुणवत्ता मानकों और विपणन रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया। वर्मीकल्चर आधारित स्वरोजगार और व्यावसायिक अवसरों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामबीर घमंडायन ने प्राणी विज्ञान विभाग को 50 किलोग्राम वर्मीकम्पोस्ट भेंट किया। उन्होंने विभाग में स्थापित की जा रही वर्मीकल्चर इकाई के लिए निशुल्क केंचुए उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं।

10-रोहतक के लघु सचिवालय स्थित खंड शिक्षा कार्यालय रोहतक में बीईओ अशोक नांदल से मुलाकात करते प

10-रोहतक के लघु सचिवालय स्थित खंड शिक्षा कार्यालय रोहतक में बीईओ अशोक नांदल से मुलाकात करते प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed