फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students got new home in MDU hostel

Rohtak News: एमडीयू के छात्रावास में विद्यार्थियों को मिला नया घर

Wed, 26 Jul 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Students got new home in MDU hostel
रोहतक।
विज्ञापन

नए सत्र के तहत महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास में नया घर मिल गया है। मंगलवार को विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ सामान लेकर छात्रावास पहुंचे। यहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें छात्रावास में जगह दी गई।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे ही एमडीयू के छात्रावास के बाहर विद्यार्थियों व उनके परिजनों की भीड़ जमा हो गई। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने परिजनों के साथ छात्रावास में जगह पाने के लिए पहुंचे थे। विवि की दाखिला प्रक्रिया के तहत प्रवेश मिलने के बाद छात्रावास के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके तहत मंगलवार को छात्रावास की मेरिट सूची जारी की गई। इसमें विद्यार्थी के अंकों व घर से विवि की दूरी के अनुसार उन्हें प्राथमिकता से जगह दी गई। यह सूची दोपहर को जारी हुई। ऐसे में विद्यार्थियों को छात्रावास के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


एमडीयू में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास में जगह दे दी गई है। अल सुबह विद्यार्थी सामान लेकर पहुंच गए थे। जबकि छात्रावास नौ बजे खुलता है। इस कारण उन्हें बाहर थोड़ा इंतजार करना पड़ा। नियमानुसार छात्राओं को जगह दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सपना गर्ग, चीफ वार्डन, छात्रावास, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed