{"_id":"699e11eac11e862386051428","slug":"students-faces-lit-up-after-seeing-the-easy-paper-rohtak-news-c-17-roh1020-815510-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आसान पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आसान पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
22-दृष्टि, परीक्षार्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा के अकाउंटेंट विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अधिकतर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सिलेबस और एनसीईआरटी आधारित था।
प्रश्नों में गणनात्मक प्रक्रिया लंबी होने के कारण समय थोड़ा लगा लेकिन पेपर संतुलित और आसान रहा। अधिकतर परीक्षार्थियों का कहना था कि नियमित अभ्यास और मॉडल पेपर हल करने वालों के लिए यह प्रश्नपत्र सहज था।
अकाउंटेंट का पेपर काफी संतुलित और सिलेबस पर आधारित था। ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी से सीधे पूछे गए थे। एक-दो प्रश्नों में थोड़ा समय लगा लेकिन कुल मिलाकर पेपर आसान रहा। - दृष्टि, परीक्षार्थी।
विज्ञापन
शुरुआत में थोड़ा तनाव महसूस हुआ लेकिन प्रश्नपत्र देखने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया। पार्ट-बी में कुछ प्रश्न सोचने वाले थे पर कठिन नहीं थे। समय प्रबंधन सही रहा और पूरा पेपर हल हो गया। - द्विया, परीक्षार्थी।
बैलेंस शीट और जर्नल एंट्री से जुड़े प्रश्न अपेक्षा के अनुसार आए। थ्योरी और प्रैक्टिकल प्रश्नों का अच्छा संतुलन था। पेपर में कोई बड़ा ट्विस्ट नहीं था जिससे ज्यादा परेशानी नहीं हुई। नियमित अभ्यास करने वालों के लिए यह पेपर काफी सरल साबित हुआ। - भाव्या, परीक्षार्थी।

22-दृष्टि, परीक्षार्थी।- फोटो : संवाद

22-दृष्टि, परीक्षार्थी।- फोटो : संवाद