{"_id":"6621ad814068b9119107faf7","slug":"students-develop-their-skills-rohtak-news-c-17-roh1020-404937-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थी विकसित करें अपना कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थी विकसित करें अपना कौशल
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में वीरवार को आतिथ्य, पर्यटन और पाक कला उद्योगों के उभरते परिदृश्य विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। शेफ मंजीत सिंह गिल ने बतौर मुख्य वक्ता इस एक्सपर्ट टॉक में शिरकत की।
शेफ मंजीत सिंह गिल ने आतिथ्य, पर्यटन एवं पाक कला के क्षेत्रों को विस्तार देने वाले वैश्विक रुझानों पर अपना अमूल्य दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने पेशेवर कॅरिअर के प्रति जुनून पैदा करने, उसे आगे बढ़ाने और अपने पेशेवर विकास में समझदारी से निवेश करने का आह्वान किया। आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने शेफ गिल का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से प्रोफेशनल्स के तौर पर इंडस्ट्री के अनुरूप खुद को तैयार करने का आह्वान किया। प्रो. संदीप मलिक ने आभार प्रदर्शन करते हुए आतिथ्य, पर्यटन एवं पाक कला के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर की अपार संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने इन क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों से अपने कौशल को विकसित करने की बात कही। इस मौके पर डाॅ. गोल्डी पुरी, डाॅ. ज्योति, डाॅ. अनूप, डाॅ. सुमेघ, डाॅ. शिल्पी समेत अन्य प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।