फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students created attractive creations in the art competition

Rohtak News: आर्ट कम्पीटीशन में विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक कृतियां

Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students created attractive creations in the art competition
रोहतक। रोहतक के राजकीय मिडिल विद्यालय सेक्टर 14 के प्रांगण में 28 नवंबर को डिस्ट्रिक्ट लेवल आर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज खंड शिक्षा समन्वयक जय भगवान और पुष्पा शर्मा रहे। डाइट प्रवक्ता सुनीता अहलावत प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर रहीं। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा समन्वयक सुंदरलाल और सदानंद की विशिष्ट उपस्थिति भी बनी रही। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह के प्रेरणादायक उद्बोधन ने कार्यक्रम का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। कला और सृजनात्मकता से भरपूर इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों का क्ले मॉडलिंग कंपटीशन कराया गया। जबकि कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों का मास्क मेकिंग, म्यूरल मेकिंग, टॉय मेकिंग कंपटीशन कराया गया। डीईईओ से दिलजीत सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के अवसर छात्रों में कला का विकास तो करते ही हैं, साथ ही उनमें सृजनात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। रोहतक जिले के सभी खंडों से कक्षा 1 से 8 के लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। छोटे-छोटे विद्यार्थियों की बनाई गई क्ले मॉडलिंग, मास्क मेकिंग, भित्ति चित्र और खिलौने बनाने से संबंधित शानदार कृतियों ने सबका मन मोह लिया। भव्य आयोजन के साथ सभी प्रतिभागियों व टीम इंचार्ज के अपराह्न भोजन की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में डीईईओ दिलजीत सिंह, बीआरसी जय भगवान, सुंदरलाल, पुष्पा शर्मा, सदानंद, नोडल अधिकारी सुनीता अहलावत ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए। नोडल अधिकारी सुनीता अहलावत ने बताया कि पुरस्कार राशि सभी विजेताओं के बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार और तृतीय पुरस्कार 2500 रुपये रखा गया है। साथ ही 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी रखा गया है। मंच संचालन प्रोमिला सैनी ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में जिले के सभी बीआरसी अधिकारियों, एपीसी राजेश मलिक व एपीसी सुरेंद्र दहिया की अहम भूमिका रही। अब ये विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय कला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर प्राचार्य अंजू डबास, पूनम, बबीता, सुमन, शोभना, सविता, सुशील कुमारी, मनजीत, सुंदर, जितेंद्र, सतनारायण, अलका मदान, मुकेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed