फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students can make their future by doing B.Sc in Geology

जियोलॉजी में बीएससी कर अपना भविष्य संवार सकते हैं विद्यार्थी

Fri, 29 Jul 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students can make their future by doing B.Sc in Geology
रोहतक। विज्ञान संकाय के स्नातक करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वे जियोलॉजी में बीएससी कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को यह नया कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इस कोर्स की जीओ सेंसिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में मांग है।
विज्ञापन

नेकीराम कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से बीएससी जियोलॉजी डिग्री कोर्स शुरू किया जा रहा है। सरकार से इसकी अनुमति मिल गई है। इस कोर्स में 60 सीटें स्वीकृत हुई हैं। विद्यार्थी इस तीन वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की मांग जीओफिजिक्स, जीओ सेंसिंग, रिमोट सेंसिंग, वेदर व अन्य सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में है। मेडिकल व नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए यह नया बेहतर विकल्प आया है।
विज्ञापन

एमए अर्थशास्त्र व पीजीडीसीए कोर्स भी शुरू
नेकीराम कॉलेज में अब स्नातकोत्तर का एक और नया कोर्स शुरू किया जा रहा है। नए सत्र से विद्यार्थी एमए अर्थशास्त्र कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स की 60 सीटें हैं। साथ ही महाविद्यालय में पीजीडीसीए कोर्स भी शुरू किया जा रहा है। इसके लिए भी 60 सीटें स्वीकृत हुई हैं। इससे कम्प्यूटर क्षेत्र में भविष्य संवारने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही अब महाविद्यालय में स्नातकोत्तर के सात कोर्स हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की स्नातक कक्षा की 80 सीटें भी बढ़ाई
नया शैक्षणिक सत्र नेकीराम कॉलेज से बीएस कोर्स करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए भी राहत भरी खबर लाया है। सरकार ने इस कोर्स में 80 सीटें बढ़ाने निर्देश जारी कर दिया है। पहले इस कोर्स में 640 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता था। अब नए सत्र में 740 विद्यार्थी बीए कोर्स कर सकेंगे। ऐसे में 80 अतिरिक्त विद्यार्थियों को यहां प्रवेश मिल सकेगा।

वर्जन-
नए शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालय तैयार है। विद्यार्थियों के लिए सरकार से नए कोर्सों की मंजूरी मिली है। इनमें एमए अर्थशास्त्र, पीजीडीसीए व बीएससी जियोलॉजी कोर्स शामिल हैं। साथ ही बीए कोर्स में 80 सीटें बढ़ाई गई हैं। इससे अब ज्यादा विद्यार्थी यहां अध्ययन कर सकेंगे।
- मेजर डॉ. दिनेश सहारणण, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed