फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student raging on fee increasing

कॉलेज ने मौका देखकर बढ़ाई फीस

Wed, 27 Nov 2013 09:28 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Wed, 27 Nov 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
student raging on fee increasing
हरियाणा के नारनौल में यदुवंशी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि कॉलेज प्रशासन के बिना बताए अचानक फीस में वृद्धि कर दी है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि 30 नवंबर तक बढ़ाई गई फीस वापस नहीं ली गई तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि दिसंबर में उनकी परीक्षा होने वाली है। इस समय कॉलेज प्रशासन ने अचानक फीस बढ़ाकर उन्हें परेशानी में डाल दिया है।

उन्होंने बताया कि दाखिले के समय तो कॉलेज प्रशासन लोक लुभावनी बातें करता है और बाद में परीक्षा के समय फीस में अनावश्यक वृद्धि करके फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दाखिले के समय तो उनके प्रवेश पत्र में निर्धारित फीस ली गई थी लेकिन अब अचानक कॉलेज प्रशासन ने प्रत्येक बच्चे की फीस पर दस-दस हजार रुपये की वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो छात्रों के साथ अन्याय है। छात्रों का कहना था कि हम सभी छात्र सामान्य परिवार से हैं और इतने रुपये देने में असमर्थ हैं।

छात्रों का कहना था कि जब हमने अपनी मांग को लेकर कालेज अध्यापकों से बात करनी चाही तो उन्होंने भी हमारी बात सुनने के बजाय दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed