फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student organizations submitted a memorandum to the Vice Chancellor in protest against the report sent to the Commission.

Rohtak News: आयोग को भेजी रिपोर्ट के विरोध में छात्र संगठनों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Nov 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Student organizations submitted a memorandum to the Vice Chancellor in protest against the report sent to the Commission.
59 एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारी उत्पीड़न मामले कार्यवाहक कुलपति प्रो. एससी मलिक को ज्ञापन सौं
रोहतक। एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के अंत:वस्त्र मामले में मंगलवार को छात्र संगठनों ने बैठक करने के बाद महिला आयोग को भेजी गई रिपोर्ट के विरोध व आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एससी मलिक को ज्ञापन सौंपा। इधर, एमडीयू की जांच कमेटी की जांच भी जारी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों के मामले में महिला आयोग को प्राथमिक रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें छात्र संगठनों पर आरोप लगाए गए हैं। विद्यार्थियों का हंगामा देखकर कार्यवाहक कुलपति मौके पर आए और उनकी बात सुनी। यहां विद्यार्थियों ने एस्टेट ऑफिसर पर महिलाओं के मामले में बाधा बनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला आयोग को भेजी गई रिपोर्ट में आधी-अधूरी, तथ्यों को छिपाते हुए बात कही गई है। यह रिपोर्ट महिलाओं के उत्पीड़न से ज्यादा छात्रों की शिकायत नजर आ रही है इसलिए इसका पुन: अवलोकन किया जाए। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जाए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश कुमार कांगड़ा, विक्रम सिंह डुमोलिया, सुधीर कुमार सहारन, हिमांशु देशवाल, कपिल फौजी, दीपक कुमार सावरियां, अमन अंबोली, अजय छोटा, सुनील खुंडिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed