फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student harassment case: RDA gives 48-hour ultimatum to inquiry committee

छात्र उत्पीड़न मामला : आरडीए ने जांच कमेटी काे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 10 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student harassment case: RDA gives 48-hour ultimatum to inquiry committee
रोहतक। पीजीआईएमएस छात्र उत्पीड़न मामले में जांच कमेटी तीसरे दिन भी जांच रिपोर्ट पेश नहीं कर सकी। इससे पीजी छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। आरडीए की तरफ से जांच कमेटी को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद पीजी छात्र आंदोलन की राह अपनाएंगे।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से जांच कमेटी के एक सदस्य काे भी हटा दिया गया है। बुधवार को प्रो. रविंद्र सोलंकी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डेंटल कॉलेज में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जांच कमेटी चाहे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सकती है। घटना का सही समय भी नहीं बताया जा रहा है। मुझे खुद अगले दिन सुबह इन आरोपों का पता चला है। मामले की जांच में कमेटी को पूरा सहयोग करूंगा।
विज्ञापन

मामले की जांच रिपोर्ट में देरी होने को लेकर पीजी छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। आरडीए के प्रतिनिधि डाॅ. मुज्ज्फर खान ने बताया कि घटना के बाद से ही पीजी छात्र हाथों में काली पट्टी बांधकर लगातार सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जांच कमेटी तीन दिनों से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट में क्या आया है अभी तक नहीं बता सकी है। कमेटी को जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर इसके बाद भी जांच कमेटी जांच रिपोर्ट पेश नहीं करती, तो पीजी छात्र आंदोलन की रहा अपना सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed