{"_id":"635ae0732d85cb3bc325a665","slug":"student-going-to-tuition-dies-due-to-tractor-collision-friend-injured-rohtakcity-news-rtk661914270","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से ट्यूशन जा रहे छात्र की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से ट्यूशन जा रहे छात्र की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
रोहतक। शहर के आर्य नगर चौक पर बुधवार देर शाम तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दो किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर में नट बोल्ट कारोबारी ग्रीन रोड के शक्तिनगर निवासी गौरव आहूजा के इकलौते बेटे आर्यन आहूजा (13) की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त श्रेय जैन घायल हो गया। आर्य नगर थाने में ट्रैक्टर चालक चिन्योट कॉलोनी निवासी रामनिवास के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर निवासी रमेश आहूजा ने दी शिकायत में बताया कि उसका पोता आर्यन आहूजा व उसका दोस्त श्रेय जैन स्कूटी पर सवार होकर ट्यूशन जा रहे थे। श्रेय स्कूटी चला रहा था। जब वे आर्य नगर चौक पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आर्यन व श्रेय गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां आर्यन की मौत हो गई। जबकि श्रेय का उपचार चल रहा है। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक चिन्योट कॉलोनी निवासी रामनिवास है, जो हादसे के बाद घटनास्थल से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
आठवीं में पढ़ता था आर्यन, 10वीं की छात्रा है बड़ी बहन
परिजनों ने बताया कि नट बोल्ट कारोबारी गौरव आहूजा के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी एंजिल 10वीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि इकलौता बेटा आर्यन आठवीं का छात्रा था। आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रहे हैं। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा।