{"_id":"64444d9155ef881b150b005a","slug":"student-beaten-hostage-video-viral-rohtak-news-c-17-roh1019-131135-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्र को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्र को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रोहतक। डीएलएफ कालोनी में ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों के बीच मामूली विवाद उस समय तूल पकड़ गया, जब हरियाणा सरकार लिखी कार में एक छात्र अपने साथियों सहित सेक्टर तीन से प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को सनसिटी में ले गया। वहां पर बंधक बनाकर जमकर पीटा। शनिवार को वायरल वीडियो होने पर छात्र के पिता ने लिखित शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में दी। इतना ही नहीं, दूसरी तरफ आरोपी छात्र का कहना है कि उसे दूसरे पक्ष के छात्र ने अपने साथियों ने कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। हाथ में फ्रेक्चर है।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 3 के प्रॉपर्टी डीलर ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 12वीं का छात्र है और डीएलएफ कालोनी में ट्यूशन पर जाता है। 17 अप्रैल को देर रात एक छात्र अपने साथियों सहित उसके बेटे को कार में बैठाकर सनसिटी के सुनसान इलाके में ले गया। कार पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। उसे जमकर पीटा गया। इसी वीडियो अब मिली है। पहले बेटे ने घर आकर नहीं बताया। क्योंकि वह डरा हुआ था।
कार से मारी टक्कर, हाथ टूटा
वहीं, सेक्टर दो के छात्र ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है कि उसकी कार सुबह सात से आठ बजे के बीच रिषभ गार्डन के पास पोल से टकरा गई। वह और उसका दोस्त कार को साइड में कर रहे थे। इसके लिए साथ ही स्कूटी पर बैठकर कार को धक्का देने लगे। सेक्टर 35-34 के बीच बन रही नई मार्केट के पास चार-पांच युवक कार में सवार होकर आ और पीछे से उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया और उसे चोटें आई। उसे टक्कर चार युवकों ने मारी है, जिन्हें वह जानता है। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बचाव में लगा रहे आरोप, माता-पिता को दी घर आकर धमकी
छात्रों के बीच 17 अप्रैल को झगड़ा हुआ। 18 को आरोपी उसके घर आए। घर पर मेरे माता-पिता को धमकी दी। साथ ही उसके भाई को कार से सीधी टक्कर मारी। उसके भाई का हाथ टूट गया है। हमने पहले केस दर्ज कराया। अब दबाव बनाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मेरे पिता हरियाणा सरकार में सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। साथ ही मैं भी चंडीगढ़ में वकील हूं।
पांच दिन बाद मिली मारपीट की वीडियो, पुलिस से कार्रवाई की मांग
सेक्टर तीन के प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उसके बेटे को 17 अप्रैल को घर से ले जाया गया। सनसिटी के सुनसान इलाके में बुरी तरह पीटा गया। इसकी वीडियो अब मिली है। उस समय बच्चों का आपसी झगड़ा समझकर आरोपी के पिता से बात करने गए थे। वहां पर पहुंच का रौब दिखाया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है।
कार से टक्कर मारकर घायल करने का केस पहले दर्ज कर लिया था। अब हरियाणा सरकार लिखी कार में ले जाकर मारपीट की शिकायत मिली है। केस दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। आला अधिकारियों को पूरे मामले के बारे में अवगत करवा दिया है।
बिजेंद्र सिंह, कार्यकारी प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
मामला नोटिस में आया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई की हिदायत दी है। किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
हिमांशु गर्ग, एसपी रोहतक
यूं शुरू हुआ झगड़ा
बताया जा रहा है कि सेक्टर तीन का छात्र डीएलएफ कालोनी में ट्यूशन पढ़ता है। कुछ समय से सेक्टर दो का छात्र भी जाने लगा। वहां पर एक मोबाइल नंबर पूछने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जो बाद में बढ़ता चला गया।