फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student Ananya III in Inter University National Youth Festival...

Rohtak News: अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में छात्रा अनन्या तृतीय

Fri, 05 Apr 2024 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Student Ananya III in Inter University National Youth Festival...
रोहतक। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक 37वां अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा महोत्सव में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा अनन्या ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए एलोकेशन प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रा ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा व महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति ने छात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करना कॉलेज और विद्यार्थी दोनों के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिताएं मनुष्य के आत्म विश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें एक मंच प्रदान करती है। यहां विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी छात्रा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी। इस मौके पर डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. गीता पाठक, डॉ. पिंकी शर्मा, लतिका गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed