फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student accused of fatal attack on assistant professor arrested

Rohtak News: सहायक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र काबू

Wed, 17 Apr 2024 04:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Student accused of fatal attack on assistant professor arrested
रोहतक। जसिया के सरकारी कॉलेज में सोमवार को सहायक प्रोफेसर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने बीए तृतीय वर्ष के छात्र जसिया निवासी रवींद्र को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे पुलिस अदालत में पेशकर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी, ताकि वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जा सके।
विज्ञापन



सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि शहर के गीतांजलि इन्क्लेव निवासी कुलदीप कपूर ने सोमवार को शिकायत दी थी कि वह ढाई साल से सरकारी कॉलेज जसिया में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जसिया गांव का युवक रवींद्र कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसे असामाजिक गतिविधियों के चलते पहले भी चेतावनी देकर छोड़ा गया था। कॉलेज में उसके परिजनों को भी बुलाया गया था। तभी से वह रंजिश रखे हुए था। सहायक प्रोफेसर ने बताया कि सोमवार को जब उसने रवींद्र को लड़कियों के शौचालय के नजदीक घूमते देखा तो टोक दिया। इससे नाराज होकर उसने जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू सीने में बाईं ओर मार दिया। इतना ही नहीं, आरोपी के तीन साथी और सहायक प्रोफेसर की ओर भागे। इसी दौरान कॉलेज का स्टाफ आ गया, जिसके साथ आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। घायल को स्टाफ से सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी छात्र रवींद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने घिलौड़ पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed