फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   strict action being taken against those who sell drugs but also against those who do not buy them In Rohtak

Rohtak News: नशा बेचने वालों पर नहीं खरीदने वालों पर भी हो रही सख्ती

Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
strict action being taken against those who sell drugs but also against those who do not buy them In Rohtak
02सीटीके20...करतारपुरा में नशा लेने आए युवक को सबक सिखाती पुलिस। संवाद
रोहतक। नशा तस्करी ही नहीं पुलिस ने नशा खरीदने वालों के खिलाफ भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। रविवार को नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों ने करतारपुरा और इंद्रा कॉलोनी में नशा लेने आए कई युवकों को पुलिस ने उठक बैठक कराई। हालांकि बाद में चेतावनी देकर नशा छोड़ने के लिए शपथ भी दिलवाई गई।
विज्ञापन

जिले के खोखरा कोट, रैनकपुरा, करतारपुरा, गढ़ी मोहल्ला, इंद्रा कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला आदि क्षेत्रों में नशा तस्करी की जाती है, लेकिन स्थानीय निवासियों और पुलिस के सहयोग से इनमें न सिर्फ नशा तस्करी करने वालों पर सख्ती की जा रही है, बल्कि नशा खरीदने के लिए आने वालों को भी सबक सिखाया जा रहा है। पहले भी कई बार नशा खरीदने के आए लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया था। रविवार को नशा खरीदने के लिए आए रोहतक के एक मोहल्ला निवासी युवक को पुलिस ने पकड़कर सबक सिखाया। पहले उससे उठक-बैठक लगवाई और फिर उसे डंडा दिखाकर डराया। साथ ही शपथ दिलाई कि वह कभी यहां नशा खरीदने तो नहीं आएगा, नशा करना भी छोड़ देगा। पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार के लोगों से फोन पर बात की और उनका नंबर भी लिया। साथ ही युवक को चेतावनी दी कि यदि वह नशा नहीं छोड़ेगा तो उसके घर आकर फिर सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

नशा बिक्री करने वालों के साथ नशा खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि ऐसे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।
मनोज कुमार, प्रभारी नारकोटिक्स सेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed