फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Street vendor beaten to death in Rohtak, miscreants attacked on suspicion of police informer

Rohtak: रेहड़ी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में बदमाशों ने किया हमला

Fri, 10 May 2024 10:51 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 May 2024 10:51 AM IST
सार

रोहतक में सफाई कर्मचारी के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि आरोपी कॉलोनी में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Street vendor beaten to death in Rohtak, miscreants attacked on suspicion of police informer
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कच्ची गढ़ी मोहल्ले में बुधवार की रात छह-सात युवकों ने घर में घुसकर एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के सफाई कर्मचारी के भाई बिजेंद्र (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी, साथ ही उसके बेटे अनिल को घायल कर दिया। बिजेंद्र रेहड़ी लगाता था।

विज्ञापन


शक है कि पुलिस मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया गया है, जबकि पुलिस को दी शिकायत में घटना की वजह रंजिश बताई गई है। देर रात पुलिस नगर निगम के पूर्व पार्षद तिलकराज खड़का, नरेन्द्र उर्फ छोटू, राहुल, विक्कु निवासी कच्ची गढ़ी मोहल्ला, जीतू निवासी दरवाजा मोहल्ला, सच्चु निवासी निवासी कच्चा बेरी रोड, सागर देशवाल, छोटा, कपिल निवासी कन्हैली व जीतू निवासी दरवाजा मोहल्ला के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी कॉलोनी में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। सीसीटीवी फुटेज में युवक घर के अंदर घुसते और निकलते हुए नजर आ रहे हैं।पुलिस के मुताबिक कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ अली ने दी शिकायत में बताया कि तिलकराज उर्फ खड़का और इसके परिवारों और रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश है। सात-आठ साल से बोलचाल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पुरानी रंजिश के चलते बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नरेन्द्र उर्फ छोटू, राहुल, विक्कू, जीतू, सच्चू, सागर देशवाल, छोटा, कपिल, जीतू ने अपने चार-पांच साथियों और पूर्व पार्षद तिलकराज उर्फ खड़का के साथ मिलकर साजिश रची और परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घर में वह, छोटे भाई की पत्नी अंजली, उसकी पत्नी वर्षा व छोटे बच्चे मौजूद थे। छोटू और उसके साथी उनको घसीटते हुए गली में ले आए। इसके बाद लात-घूसों से बहुत मारा। उसके सगे चाचा प्रविन्द्र और उसके लड़के हितेश को भी पीटा। आरोपी उसके पिता बिजेंद्र को अधमरा करके दूसरे मकान में ले गए। 10 मिनट बाद वापस घर के बाहर गली में फेंक कर चले गए। इसके बाद सफेद रंग की कार और काली स्काॅर्पियो में बैठकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed