{"_id":"662af26010eb9fc278099034","slug":"street-vendor-beaten-mother-subjected-to-caste-based-abuses-rohtak-news-c-17-roh1019-409510-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेहड़ी विक्रेता को पीटा, मां को दी जातिसूचक गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेहड़ी विक्रेता को पीटा, मां को दी जातिसूचक गालियां
Fri, 26 Apr 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर की झज्जर चुंगी पर एक युवक ने रेहड़ी संचालक को पीटा। साथ ही उनकी मां को जातिसूचक गालियां दी। परेशान मां ने तीन माह बाद शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में कमला नगर निवासी मीना रानी ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी को करीब शाम सात बजे उसका बेटा मोहित रेहड़ी पर चाऊमिन बना रहा था। उसी समय प्रशांत नाम का युवक आया ओर उसके बेटे मोहित से मारपीट करने लगा। लोहे की राॅड मारी और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि 12 दिसंबर की शाम के समय प्रशांत ने अन्य लड़कों के साथ झज्जर चुंगी के पास आकर जातिसूचक शब्द बोलते हुए कहा उसके खिलाफ थाने में कोई शिकायत नहीं करेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।