फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Street construction work stuck in limbo for 20 days, people worried

Rohtak News: 20 दिन से अधर में लटका गली निर्माण का काम, लोग परेशान

Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 19 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Street construction work stuck in limbo for 20 days, people worried
झज्जर। शहर के वार्ड नंबर- 3 के सीताराम गेट वाली गली की ठेकेदार ने खोदाई तो कर दी लेकिन अब तक उसे बनाने का काम शुरू नहीं किया है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीस दिनों से समस्या बनी है।
विज्ञापन

यह मार्ग छारा चुंगी से मेन बाजार में आने का एकमात्र रास्ता है, जिससे ग्राहकों को बाजार में आने के लिए आसान व समय की बचत होती है, लेकिन अब काफी दिनों से गली का निर्माण कार्य शुरू न होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि वार्ड नंबर-3 की गली का निर्माण कार्य बहुत दिनों से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हो रहे है। लोगों ने नगर परिषद में भी निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की थी। नप अधिकारियों ने जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम बना हुआ है, ऐसे में अगर बरसात हो जाती है तो पानी की निकासी ना होने की कारण गंदा पानी घरों के अंदर घुस जाएगा।
विज्ञापन






राममेहर का कहना है कि दुकान के आगे कीचड़ व बदबू हो जाने की कारण कोई भी ग्राहक सामान खरीदने नहीं आ रहा। इस कारण परेशानी हो रही है। गली का निर्माण जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज का कहना है कि पहले सीवर ब्लाक होने के कारण सारा पानी गली के बीच में जमा हो गया था। इस कारण आवागमन में दिक्कत हो रही थी। बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब सीवर साफ होने से राहत है। गली निर्माण जल्द होना चाहिए।


आनंद का कहना है कि बाजार में ग्राहक लंबे रास्ते का प्रयोग न करके छोटे रास्तों से आना काफी पसंद करता है, लेकिन अब इस मार्ग से ग्राहक ना आने से काम पर असर पड़ने लगा है। गली बन जाएगी तो दुकानदारों को राहत मिलेगी।





सबसे पहले गली की सीवर व्यवस्था को ठीक करवाकर ही गली को पक्का किया जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को कभी भी सीवर लीकेज की समस्या से ना जूझना पडे़। इसका काम जारी है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed