फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Street construction in Krishna Colony has been stalled for 20 days, sewer lines have broken, and no solution has been found.

Rohtak News: कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन से अधर में गली निर्माण, सीवर लाइन टूटी, समाधान नहीं

Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Street construction in Krishna Colony has been stalled for 20 days, sewer lines have broken, and no solution has been found.
15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स
रोहतक। कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गई गली को अब तक नहीं बनाया गया। कॉलोनीवासी राजश्री नागपाल, मीनाक्षी, सरोज साहू, रश्मि व शिखा का कहना है कि नगर निगम ने गली तो उखाड़ दी लेकिन इसका निर्माण बीच में लटक गया है।
विज्ञापन

गली उखाड़ते समय इसकी सीवर लाइन टूट गई जिसके चलते पानी निकासी नहीं हो रही है और आसपास के सभी घरों का गंदा पानी गली में ही जमा हो गया है। वार्ड 7 में शामिल कृष्णा कॉलोनीवासी पार्षद कपिल नागपाल से भी मिले और समस्या बताई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घरों के आगे जमा गंदे पानी में आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। 50 घरों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। टूटी लाइन को ठीक कर दूसरी गली के सीवर में कनेक्ट किया जाए तो इसका स्थायी समाधान हो सकता है। समाधान नहीं हुआ तो लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कॉलोनी की गली उखाड़ दी गई है, सीवर लाइन नहीं जोड़ने से समस्या बढ़ गई है। इसका समाधान किया जाए।
- शिखा
-----
गली की समस्या हर दिन बढ़ रही है। अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे। टूटी गली में गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं।
- राजश्री
-----
अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान प्रमुखता से करना चाहिए। यहां हादसा हुआ तो कौन जिम्मेदारी लेगा।
- मीनाक्षी
-------------------
कॉलोनी के लोगों की मांग के अनुसार गली बनवाई जा रही है। आधी गली बन गई है। लोग अब नई सीवर लाइन की मांग कर रहे हैं। लोगों के विरोध के कारण काम रुक गया है।
- कपिल नागपाल, वार्ड पार्षद
---------------
गली उखाड़ते वक्त अगर सीवर लाइन टूटती है तो उसे तोड़ने वाला ही ठीक कराए। निगम ने गली उखाड़ी है तो उसी ठेकेदार से ठीक कराएं। वीरवार को जेई को भेजकर मौके पर निरीक्षण कराएंगे

- संजीव, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

15...निगम के वार्ड सात की कृष्णा कॉलोनी में 20 दिन पहले उखाड़ी गली की हालत दिखाते कॉलोनीवासी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed