{"_id":"68a5059f9d4031f9980f8bb3","slug":"straw-trader-was-murdered-by-the-son-of-an-si-the-accused-s-father-is-posted-in-faridabad-police-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Murder: पराली व्यापारी की एसआई के बेटे ने की थी हत्या, आरोपी का पिता फरीदाबाद पुलिस में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak Murder: पराली व्यापारी की एसआई के बेटे ने की थी हत्या, आरोपी का पिता फरीदाबाद पुलिस में तैनात
Wed, 20 Aug 2025 04:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 20 Aug 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के टिटौली गांव में एक सप्ताह पहले हुई पराली व्यापारी प्रवीण की हत्या की गुत्थी सलझ गई है। प्रवीण के सिर में रॉड मारकर पड़ोस के युवक अजय ने हत्या की थी। अजय के पिता फरीदाबाद पुलिस में एसआई हैं। अब बुधवार को सदर पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक टिटौली गांव निवासी प्रदीप ने करीब एक सप्ताह पहले शिकायत दी थी कि उनके भाई प्रवीण पराली खरीदने का काम करते थे। हर दिन की तरह वह गांव के जलघर के पास बने अपने कमरे में सो गए थे। अगले दिन सुबह परिजन कमरे पर पहुंचे तो चारपाई पर प्रवीण नहीं मिले। उनकी चप्पल व मोबाइल फोन पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
चारपाई के ऊपर व नीचे काफी मात्रा में खून गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने शक जताया था कि प्रवीण को किसी ने डिग्गी में फेंक दिया या वह खुद डूब गए।