फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stone pelting and firing on the police who went to arrest the accused of Rohit's murder

रोहित हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर पथराव व फायरिंग

Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing on the police who went to arrest the accused of Rohit's murder
सैमाण गांव में 10 दिन पहले हुए रोहित हत्याकांड के आरोपी विकास उर्फ मटरी व उसके साथी ललित उर्फ टूबी को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए प्रथम की टीम ने शनिवार देर रात करीब सवा दो बजे कलानौर में छापा मारा। बसाना फाटक के पास जब पुलिस की टीम पहुंची तो लोगों ने पथराव व फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपी विकास उर्फ मटरी व ललित उर्फ टूबी अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह आरोप सीआईए पुलिस के एसआई भगतराम ने कलानौर थाने में दर्ज एफआईआर में लगाया है। पुलिस ने बसाना निवासी जगता सहित सात के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसआई भगतराम ने दी शिकायत में बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि सैमाण के रोहित हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ मटरी अपने साथी ललित उर्फ टूबी के साथ कलानौर की बसाना फाटक के पास एक मकान में ठहरा हुआ है। एसआई ने बताया कि जब वे ठिकाने पर पहुंचे तो जगता, सचिन, सतपाल, कीर्तन, मंदरूप, शोभा, दो-तीन अन्य लड़कों व महिलाओं ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। आते ही हाथापाई करने लगे। उन्होंने आरोपियों को समझाया और विकास उर्फ मटरी व ललित उर्फ टूबी के बारे में सवाल किया, लेकिन आरोपियों ने एक भी नहीं सुनी। तभी दो-तीन लड़के मकान की छत पर चढ़ गए और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, मकान की छत से पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इतना ही नहीं हवलदार राकेश को घेर लिया और हथियार छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान हवलदार ने बचाव में हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने बसाना निवासी जगता, सचिन, सतपाल, कीर्तन, मंदरूप, शोभा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छत पर मिले रोड़े, एफएसएल की टीम ने की जांच
रविवार सुबह एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंची। वारदात स्थल पर जांच पड़ताल की गई। मौके पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। पुलिस को मौके से कोई चला हुआ कारतूस तो नहीं मिला, लेकिन छत पर भारी मात्रा में पत्थर व रोड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रथम के सब इंस्पेक्टर भगतराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
- राजू सिंधु, थाना प्रभारी, कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed