फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stealing cash and jewelery from MDU Assistant professor's home

एमडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से नक दी और आभूषण चोरी

Tue, 02 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Stealing cash and jewelery from MDU Assistant professor's  home
चोरों ने एमडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित एअरफोर्स में तैनात अपने बेटे से मिलने शहर से बाहर गए हुए थे। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एकता कॉलोनी निवासी राजेंद्र यादव एमडीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनका बेटा राकेश  एअरफोर्स में कार्यरत है, फिलहाल उसकी ड्यूटी गुजरात के भुज में है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका बेटा बीमार हो गया था। इस कारण 14 दिसंबर को वह परिवार सहित बेटे से मिलने गुजरात गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार शाम को लौटे। जब वह घर आए तो गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

चोरों ने कमरे में लगी अलमारी में से नकदी सहित सोने की अंगूठी, चेन, पाजेब सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed