{"_id":"44ed6a1e0f0a25f580ab3d0a52b92ff0","slug":"stealing-cash-and-jewelery-from-mdu-assistant-professor-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से नक दी और आभूषण चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से नक दी और आभूषण चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एमडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित एअरफोर्स में तैनात अपने बेटे से मिलने शहर से बाहर गए हुए थे। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एकता कॉलोनी निवासी राजेंद्र यादव एमडीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनका बेटा राकेश एअरफोर्स में कार्यरत है, फिलहाल उसकी ड्यूटी गुजरात के भुज में है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका बेटा बीमार हो गया था। इस कारण 14 दिसंबर को वह परिवार सहित बेटे से मिलने गुजरात गए थे।
इसके बाद सोमवार शाम को लौटे। जब वह घर आए तो गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
चोरों ने कमरे में लगी अलमारी में से नकदी सहित सोने की अंगूठी, चेन, पाजेब सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।