{"_id":"64ee5c27f85d38d5f503a545","slug":"station-in-charge-should-settle-the-case-pending-for-one-year-rohtak-news-c-17-roh1018-234553-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक साल से लंबित केस निपटाएं थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक साल से लंबित केस निपटाएं थाना प्रभारी
विज्ञापन
रोहतक। अदालत के अंदर आपराधियों को सजा दिलवाने के लिए जांच में पुलिस तकनीकी सबूत जुटाए, साथ ही कोर्ट के अंदर केस की मजबूरी से पैरवी करें। एक साल से लंबित केसों का जल्द निपटारा करें। मंगलवार को क्राइम मीटिंग में एसपी हिमांशु गर्ग ने यह बात की। साथ ही आला अधिकारियों व थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि वे अपने अधीनस्थ जांच अधिकारियों का मागदर्शन करें और समय-समय पर बैठक लें।
एसपी ने बताया कि 2023 मे अब तक हत्या के 38 में से 36 केस ट्रेस हुए हैं। जबकि हत्या के प्रयास के 41 केस में 35 में आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, लूट के 74 में 42, झपटमारी के 57 में से 25 केस हल हुए हैं। गंभीर अपराध के 409 केस दर्ज हुए, जिसमें से 400 केस हल किए गए हैं। एसपी ने चोरी, डकैती व स्नैचिंग केस में जल्द रिकवरी कर पीड़ित को दिलाने की हिदायत दी। साथ ही धोखाधड़ी के केसों में रिकवरी पर फोकस करने को कहा।
इस दौरान प्रत्येक थाना प्रभारी की अगस्त माह की समीक्षा की गई। बैठक में डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रविन्द्र सिंह, महम डीएसपी संदीप, सांपला डीएसपी राकेश व डीएसपी विरेन्द्र सहित सभी थाना, सीआईए प्रभारी भी मौजूद रहे।