फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State toppers told the goal of their life in Amar Ujala Meritorious Award Ceremony

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: होनहारों के इरादे स्पष्ट, सम्मान पाकर हौसले और भी बुलंद

Mon, 26 Sep 2022 02:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 02:44 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले के एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं के हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
State toppers told the goal of their life in Amar Ujala Meritorious Award Ceremony
एचबीएसई के टॉपर्स को सीएम मनोहरलाल ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया है। दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर सभी 15 लड़कियां हैं। टॉप-6 में पांच किसान की बेटियां हैं। अपने मेहनतकश पिता को खेत में काम करते देख इन छात्राओं के इरादे बहुत पहले से ही स्पष्ट हो गए थे और समय के साथ इनके हौसले भी बुलंद हो गए हैं। इनमें अपने लक्ष्य को लेकर कोई असमंजस नहीं है और उसे हासिल करने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।

विज्ञापन


टेक्नोलॉजी से लगाव, अमीशा बनेंगी इंजीनियर
भिवानी की अमीशा ने ठान लिया है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनेंगी अमीशा को बचपन से ही टेक्नोलॉजी से लगाव था। जैसे-जैसे बड़ी हुई, इस बारे में और ज्यादा जानने की उसकी इच्छा भी बड़ी होती गई। आखिर दसवीं का रिजल्ट आया और अमीशा ने पूरे हरियाणा में टॉप किया। जिंदगी के इस मोड़ पर अमीशा के सामने कॅरिअर को लेकर कोई सवाल नहीं था। यह तय था कि वह इंजीनियर बनेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: 'विद्यार्थी बीज के समान, छात्रवृत्ति-सम्मान करते हैं खाद-पानी का काम'
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बन जरूरतमंदों की सेवा करेंगी सुनयना
चरखी दादरी की सुनयना ने भी दसवीं में टॉप किया। दूसरे बच्चों की तरह कोई ग्लैमरस कॅरिअर सुनयना की चाहत नहीं है। वह तो सिर्फ डॉक्टर बन कर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती है। खुद ग्रामीण बैकग्राउंड से होने के कारण सुनयना के मन में यह टीस है कि डॉक्टर गांवों में नहीं आते। इसलिए किसी मेट्रो सिटी में फाइव स्टार अस्पताल की बजाय किसी गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करना उसका मकसद है।

मुस्कान का सपना है सीए बनना
जींद की मुस्कान ने हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कॉमर्स में राज्य में टॉप किया है। मुस्कान ने पहले से तय कर रखा था कि उसे सीए ही बनना है। इतना ही नहीं, यह भी तय था कि ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से ही करना है। फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन का इंतजार कर रही है। सीए को लेकर भी उसने तैयारी शुरू कर दी है। मुस्कान के घरवालों ने हमेशा उसका साथ दिया है।

यह भी पढ़ें : Haryana: ...जब मां ने दाखिले के लिए चुपके से दिए सीएम को 300 रुपये, पिता देते थे हर सप्ताह 10 रुपये


आईएएस बनेंगी काजल
रोहतक के गांव निंदाना की काजल महेंद्रगढ़ निवासी आईपीएस दिव्या तंवर और राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी से काफी प्रभावित हैं। इन्हें देखते-देखते कहीं चुपके से उसके मन में भी आईएएस अधिकारी बनने की ख्वाहिश पलने लगी। बारहवीं कक्षा तक पहुंचते-पहुंचते काजल के दिमाग में यह स्पष्ट हो गया कि वह आईएएस ही बनेगी। 

साक्षी बनना चाहती हैं सीए
कुरुक्षेत्र की साक्षी ने हरियाणा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में टॉप किया। साक्षी भविष्य में सीए बनना चाहती हैं। सीए बनने के बाद वह निजी प्रैक्टिस के अलावा सरकारी क्षेत्र में भी प्रयास करेंगी। गुरुग्राम में रहने वाले साक्षी के भाई उसके रोल मॉडल हैं। भाई समेत पूरा परिवार उनके सीए बनने के फैसले के पक्ष में है।

श्रुति की पसंद आईएएस बनना
हिसार की श्रुति ने हरियाणा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। स्कूल में श्रुति के कुछ सीनियर्स ने बारहवीं के बाद यूपीएससी को अपना भविष्य चुना। श्रुति ने उनसे पूरी जानकारी हासिल की, जिसके बाद उसने भी आईएएस अधिकारी बनने का फैसला किया है। श्रुति ने अभी से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed